कॉफमो परस्पर सहयोग से भारतीय रेल के कारखानों एवं उखपादन इकाइयों को निर्माण एवं रखरखाव के ऐसे उपायों को ढूंढने के लिए वचनबद्ध है, जो उनकी गुणात्मक एवं मात्रात्मक उखपादन आवश्यकताओं को पूरा करने तथा लागतत कम करने में उनको योग्य बनाये।
इन उपायों को उपलब्ध कराने के लिए निम्नलिखित मार्गदर्शक सिद्धांत होंगेः-
1- वर्तमान एवं नयी कारगर तकनीक लागू करने के लिए गुणवत्ता एवचं उत्पादन लागत संबंधी स्पष्ट समझ।
2- उपयुक्त तकनीकी को तलाश करके लागत प्रभावी,विश्वसनीय एवं निर्भर योग्य उपायों को तय करना।
3- इन उपायों को ठेके संबंधी प्रलेखों में ढा़लना जिससे कम से कम लागत पर,पारदर्शा तरीकों से उपायों की खरीद सुनिश्चित हो सके।
4- आपसी सहयोग बढाक़र तथा सहमति का माहौल पैदा करके उपभोक्ता के मौजूदा सामाजिक-तकनीकी वातावरण में तकनीक का शीघ्र समायोजन सुनिश्चित करना।
5- कॉफमो में ऐसा वातावरण बनाना जिससे निरन्तर प्रणालियों एवं प्रक्रियाओं में लगातार सुधार द्वारा उत्तम सेवा
राप्ति के लिए समर्पित रहेगा। |